कोलायत: सोलर प्लांट के विद्युत पोल से करंट लगने से युवक की मौत, मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
गजनेर थाना क्षेत्र के रणधीसर गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना सोलर प्लांट से जुड़े विद्युत पोल में करंट प्रवाहित होने के कारण हुई, जिससे मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया। गजनेर थाने में दर्ज मर्ग रिपोर्ट के अनुसार रणधीसर निवासी भीखाराम पुत्र जेठाराम मेघवाल ने बताया कि उसका भाई नरसीराम जिसकी उम्र 40 वर्ष है।