भिवानी: भारत निर्वाचन आयोग ने 2009 बैच की आईएएस आर. गजलक्ष्मी को लगाया भिवानी-महेंद्रगढ़ लोस का सामान्य पर्यवेक्षक
लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से भिवानी-महेंद्रगढ़-08 लोकसभा क्षेत्र के लिए आर. गजलक्ष्मी को सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। कोई भी नागरिक चुनाव से संबंधित शिकायत व सुझाव के संबंध में रोजाना शाम 3 से 4 बजे के बीच सामान्य पर्यवेक्षक से मुलाकात सकते हैं।