भिवानी: तोशाम एसडीएम मनोज कुमार दलाल ने सोमवार को उपमंडल परिसर में स्थित सरल केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सरल केंद्र में दी जाने वाली सेवाओं की प्रक्रियों का जायजा लिया और संबंधित कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए। एसडीएम ने गर्मी के मौसम को देखते हुए पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने सरल केंद्र में विभिन्न योजनाओं के आवेदन वाले सभी डेस्कों का गहनता से जायजा लिया।