भिवानी: थाना बवानी खेड़ा पुलिस ने खेत से सोलर पम्प की मोटर चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना बवानी खेड़ा के मुख्य सिपाही दीपक कुमार ने खेत से सोलर पम्प की मोटर व तार चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को बलियाली से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दिनेश पुत्र रामनिवास निवासी बलियाली व नवीन पुत्र दशरथ निवासी बलियाली के रूप में हुई है।