भिवानी: तोशाम महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत ईशरवाल सर्कल में आंगनवाड़ी वर्कर की बैठक का आयोजन किया गया
बैठक में बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करने की शपथ ली गई। विभाग से सुपरवाइजर पंकज शर्मा ने कहा कि 10 मई को अक्षय तृतीया है। इस दिन बाल विवाह अधिक संख्या में होते हैं जोकि एक दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की शादी गैर कानूनी और अमान्य मानी जाती हैं।