भिवानी: गांव बामला और खरक के बीच ट्रेन की चपेट में आने से रिवाड़ी खेड़ा निवासी बुजुर्ग व्यक्ति की हुई मौत, मामला दर्ज
मामला सोमवार का है। पुलिस को दिए बयान में मृतक के स्वजन ने बताया कि गांव रिवाड़ीखेड़ा निवासी 75 वर्षीय सत्यवान पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। वह सोमवार को गांव बामला और खरक के बीच गोरखधाम एक्सप्रेस की चपेट में अा गया। ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।