गोले का मंदिर चौराहे पर बसों से जाम, ट्रैफिक पुलिस से अभद्रता,
बसों को हटाने पहुंची ट्रैफिक पुलिस, कार्रवाई के दौरान बस चालकों के कर्मचारियों पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप,
ग्वालियर। गोले का मंदिर चौराहे के पास बसों के कारण यातायात बाधित होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चौराहे के नजदीक बसें खड़ी होने से जाम की स्थिति बन रही थी। यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए जब ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने बसों को हटाया, तो कथित तौर पर बस चालकों के कर्मचारियों ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की।
घटना के बाद यातायात व्यवस्था और पुलिसकर्मियों के साथ किए गए व्यवहार को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सार्वजनिक मार्ग पर बसों के कारण जाम लगने से आम राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
अब सवाल यह है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ कथित अभद्रता करने वालों पर क्या कार्रवाई होगी?
SP Gwalior