कोंडागांव: NH-30 जुगानी कलार के पास तीन वाहनों की आपस में टक्कर, हादसे में पांच लोग घायल; तीन की हालत गंभीर
कोंडागांव नेशनल हाईवे-30 पर फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत जुगानी कलार के पास आज गुरुवार की दोपहर लगभग 12 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक ही दिशा में जा रही दो बाइकों और एक स्कूटी के बीच आपसी टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी वाहन कोंडागांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार और असंतुलन के चलते तीनों वाहन आपस में भिड़ गए।