सदर: एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख का माल बरामद
Sadar, Lucknow | Apr 29, 2026 उत्तर प्रदेश एएनटीएफ और बाराबंकी पुलिस की टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 98.927 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है।