बिछिया: अंजनिया-बम्हनी मार्ग की बदहाल सड़कें; बारिश में गड्ढों ने बढ़ाई राहगीरों की परेशानी!
अंजनियां से बम्हनी मार्ग इन दिनों अपनी बदहाली के कारण लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। लगातार हो रही बारिश के बीच सड़क पर बने गहरे गड्ढों में पानी भर जाने से हादसों का खतरा बढ़ गया है। गुरुवार, 10 जुलाई को सुबह करीब 10:30 बजे इस मार्ग से गुजर रहे राहगीरों पंकज, सुनील, विवेक सहित अन्य लोगों ने बताया कि बारिश के कारण गड्ढों में पानी भर गया l