बलरामपुर: पुलिस अधीक्षक ने बलरामपुर नगर में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
6 जून शुक्रवार रात लगभग 10:00 बजे पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बलरामपुर नगर में क्षेत्राधिकारी नगर ज्योति श्री एवं पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अतिक्रमण पर चेतावनी दी एवं लोगों से सामाजिक सौहार्द को कायम रखते हुए भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने को कहा। बताया किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।