सहारनपुर: कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड ने किया चप्पा-चप्पा खंगालना
सहारनपुर में श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सहारनपुर पुलिस ने शनिवार दोपहर एक बजे रेलवे स्टेशन और उसके आसपास सघन सुरक्षा जांच अभियान चलाया। एसएसपी के निर्देशन में बम निरोधक दस्ता, एंटी स्क्वाड चेकिंग टीम और डॉग स्क्वाड ने स्टेशन परिसर का चप्पा-चप्पा खंगाला।