भदोही: सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मईहरदोपट्टी का किया निरीक्षण, पांच एएनएम का वेतन रोका
सीएमओ भदोही डॉक्टर संतोष कुमार चक ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मईहरदोपट्टी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एएनएम के द्वारा मुख्यालय पर निवास न करने और प्रसव कार्य में लापरवाही बरतने पर कड़ी नाराजगी जताई। इस संबंध में सीएमओ कार्यालय से जानकारी मिली कि एएनएम तारा देवी, माधुरी पटेल, उर्मिला आदि का 7 दिनों कावेतन रोका गया।