भदोही: भदोही में फर्जी दस्तावेजों से ट्रैक्टर बेचने वाले को किया गया गिरफ्तार
जनपद भदोही के थाना भदोही क्षेत्र में एक व्यक्ति को फर्जी दस्तावेजों के जरिए ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन कराकर उसे बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी अच्छे लाल यादव को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी, दस्तावेजों में हेराफेरी और धमकी देने सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।