जावरा: पैराडाइज वैली में जावरा के छात्रों के साथ डूबने का हादसा, राहत कार्य जारी
Jaora, Ratlam | Aug 23, 2026 रतलाम के पैराडाइज वैली में जावरा के सरस्वती शिशु मंदिर टीम के छात्रों के साथ डूबने का हादसा हुआ है। तीन लोग डूबने की सूचना मिली है। घायल बच्ची को जिला अस्पताल रतलाम में भर्ती कराया गया है। प्रशासन और राहत दल मौके पर सक्रिय हैं। आधिकारिक पुष्टि का इंतजार जारी है।