बूंदी: कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
Bundi, Bundi | Jun 28, 2025 जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर जिला अस्पताल स्थित रेड क्रॉस सोसाइटी के बाहर से 24 जून को चोरी हुई मोटरसाइकिल के दर्ज मामले में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जेतसागर रोड नाकाबंदी के दौरान एक आरोपी के पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद उसे गिरफ्तार किया है।मामले में आरोपी लोकेश को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।