बूंदी: लोकसभा अध्यक्ष के ओएसडी राजीव दत्ता ने नरसिंह आश्रम में चल रहे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में हिस्सा लिया
Bundi, Bundi | Jun 28, 2025 सप्तम सवा लाख हनुमान चालीसा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के ओएसडी राजीव दत्ता ने आश्रम पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर दत्ता ने सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया। इस अवसर पर उनके साथ पहुंचे गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा, भारतीय जनता पार्टी कोटा ग्रामीण के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर बी एल गोचर, बूंदी नगर परिषद सभापति मौजूद रहे।