गंगधार: उन्हेल नागेश्वर में राज्य सरकार की साइकिल वितरण योजना के तहत 99 छात्राओं को वितरित की गई साइकिल
उन्हेंल नागेश्वर के राजकीय विद्यालय में राज्य सरकार की साइकिल वितरण योजना के तहत छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। विद्यालय प्रांगण में आयोजित साइकिल वितरण समारोह में 99 बालिकाओं को निशुल्क साइकिल वितरित की गई। इस दौरान कक्षा दसवीं की 37 व कक्षा 9वीं की 62 बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई। बता दें कि साइकिल पाकर बालिकाओं के चेहरे खिल उठे।