गंगधार: गंगधार में सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर हुए आयोजन
गंगधार कस्बे में मुख्य चौराहे पर स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर कस्बे के गणमान्य नागरिकों द्वारा माल्यार्पण कर सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में जगदीश भावसार ने सुभाष चंद्र बोस की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन कुमुद चंद्र शर्मा द्वारा किया गया।