बहराइच: एडीजी जोन गोरखपुर ने पत्रकारों के साथ पुलिस लाइन सभागार में की प्रेसवार्ता, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
बुधवार को बहराइच पहुंचे एडीजी जोन गोरखपुर ने आईजी देवीपाटन मंडल के साथ जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें उन्होंने अपराधियों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। वहीं बुधवार शाम को उन्होंने पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता की जिसमें उन्होंने बताया कि बेहतर पुलिसिंग को लेकर जिले की पुलिस के साथ बैठक कर निर्देश दिए गए हैं।