बाड़ी: धौलपुर: रात्रि से आधे बाड़ी शहर में 15 घंटे बिजली गुल, भीषण गर्मी में लोग परेशान, पानी के लिए भी तरसे
Bari, Dholpur | May 22, 2026 बाड़ी शहर के आधे से अधिक हिस्से में बुधवार रात 11 बजे से विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बाईपास स्थित काली माई मंदिर के पास 11 केवी अंडरग्राउंड लाइन में फॉल्ट आने के कारण लगभग 15 घंटे तक बिजली गुल रही, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। इस बिजली कटौती से बाड़ी शहर के बाईपास एरिया, किला गेट, होद मोहल्ला, कोट पाड़ा, सुनार गली, पुराना बाजार, घं