रफीगंज: रफीगंज में ABVP ने धूमधाम से मनाई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
ABVP रफीगंज इकाई के नगर मंत्री राहुल गुप्ता के नेतृत्व में मंगलवार दोपहर 1 बजे भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा गया। हार्दिक सिंह राजपूत ने कहा कि बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को पूरे भारत ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर एक पर्व के रूप में मनाई जाती है।