हरदोई: डीएम चौराहे पर अशोक स्तम्भ पुनः लगाए जाने को लेकर डीएम से मिले लोग, डीएम ने लगाने का दिया भरोसा
Hardoi, Hardoi | May 29, 2026 डीएम चौराहे पर अशोक स्तम्भ पुनः स्थापित किए जाने की मांग को लेकर मौर्य, कुशवाहा, सैनी समाज सहित सम्राट सेना के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी अनुनय झा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से कहा कि अशोक स्तम्भ समाज की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है, जिसे दोबारा स्थापित कराया जाना चाहिए।