मंडला: कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघों की मौत पर लापरवाही का आरोप, वन मंत्री को सौंपा ज्ञापन
Mandla, Mandla | Apr 30, 2026 कान्हा टाइगर रिजर्व में लगातार हो रही बाघों की मौत को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ती जा रही है। इस संबंध में गुरुवार को तीन बजे कलेक्टर के माध्यम से वन मंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई है। ज्ञापन में बताया गया है कि कान्हा टाइगर रिजर्व देश-विदेश में टाइगर संरक्षण के लिए प्रसिद्ध है।