सादाबाद: टीकैत के पास ट्रैक्टर ट्राली में घुसी बाइक, एक किशोर की मौत, एक गंभीर घायल, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए
नगला केसरी का रहने वाला 16 वर्षीय किशोर शिवम शर्मा अपने दोस्त सूरज गुप्ता के साथ बाइक द्वारा कही जा रहा था। टीकैत के पास उनकी बाइक ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई जिससे दोनों घायल हो गए। सामुदायिक सीएससी में डॉक्टर ने शिवम को मृत घोषित कर दिया वही सूरज का गंभीर अवस्था में उपचार जारी है। पुलिस के द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।