हुज़ूर: छोला मंदिर थाना क्षेत्र: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद लिव-इन में दुष्कर्म
Huzur, Bhopal | May 29, 2026 भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए युवती को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। आरोपी इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती के साथ चार साल तक लिव-इन रिलेशन में रहा और इस दौरान उसके निजी वीडियो बना लिए। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे करीब चार लाख रुपए वसूल लिए।