खगड़िया: मनरेगा योजना में धांधली का आरोप, बिना काम कराए राशि निकासी, खगड़िया डीडीसी को दिया आवेदन, जांच की मांग
खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत पूर्वी बोरने पंचायत के वार्ड संख्या तीन में मनरेगा योजना में अनियमितता का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो योजनाओं में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं पीआरएस की मिलीभगत से राशि की निकासी कर ली गई, जबकि जमीनी स्तर पर कोई कार्य नहीं कराया गया।इस मामले को लेकर सोमवार 3:00 को जदयू नेता गणेश पटेल ने खगड़िया डीडीसी, को आवेदन दिया और जा