शेखपुरा: वृंदावन-शेखपुरा मुख्य पथ लगे जाम को प्रशासन व पूर्व मुखिया के पल पर तोड़ा गया, दो दिनों तक हाईवे ट्रक का परिचालन रहेगा
कसार ओपी क्षेत्र के वृंदावन गांव में बच्ची को हाईवे ट्रक रौंदने के बाद 4 घंटे से आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया था। जानकारी के अनुसार इस मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर राजीव कुमार व पूर्व मुखिया प्रतिनिधि देवन कुशवाहा के घंटो प्रयास के बाद जाम हटाया गया। इस मौके पर पांच थाने के थाना अध्यक्ष व अन्य समाजिक लोग मौजूद थे।