बक्सर: विश्वामित्र सेना ने विकास व सनातन उत्थान के लिए अहिरौली में कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
Buxar, Buxar | Jun 15, 2025 विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के नेतृत्व में लंबे समय से बक्सर के समग्र विकास और सनातन संस्कृति के संरक्षण हेतु चल रहे संघर्ष को अब जन आंदोलन का स्वरूप प्राप्त हो रहा है. इस आंदोलन में सैकड़ों की संख्या में बक्सर वासी सक्रिय रूप से जुड़ रहे हैं और विश्वामित्र सेना का समर्थन कर रहे हैं.