गोरखपुर: लव मैरिज करने वाले नगर निगम संविदाकर्मी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
कैंट थाना क्षेत्र के बेतियाहाता स्थित पानी की टंकी परिसर में बुधवार सुबह नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी में एक संविदाकर्मी का शव फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है,जबकि पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही हैं।