टनकुप्पा: उतलीबारा पंचायत के मंझौली गांव में बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक भैंस की हुई मौत
टनकुप्पा अंचल के उतलीबारा पंचायत की मंझौली गांव में गुरुवार को बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक भैंस की मौत मौके पर हो गई।जिससे पशुपालक आदित्य यादव को लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है।घटना का कारण बिजली विभाग की लापरवाही बताया गया है।