एत्मादपुर: इंस्टाग्राम दोस्ती बनी परेशानी, अमरोहा का युवक आगरा में महिला के घर मिला, मां के पहुंचते ही मचा हंगामा
Etmadpur, Agra | Jan 7, 2026 आगरा में सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती एक परिवार के लिए तनाव का कारण बन गई। अमरोहा का 21 वर्षीय युवक कई दिनों से लापता था, जिसकी तलाश में उसकी मां आगरा पहुंची। पता चला कि युवक इंस्टाग्राम पर ट्रांस यमुना क्षेत्र की विधवा महिला के संपर्क में था और उसी के घर रह रहा था। मां के पहुंचते ही हंगामा हुआ।पुलिस ने समझाइश के बाद मामला शांत कराया और युवक मां के साथ लौट गया।