सिंगरौली: रिलायंस पावर के विस्थापित 25 सितंबर को निकलेंगे चेतावनी ट्रैक्टर रैली, विस्थापितो ने सिद्धि खुर्द की बैठक
21 सूत्रीय मांगों को लेकर रिलायंस पावर शासन के विस्थापित लामबंद हुए हैं। 5 ग्राम पंचायत से जुड़े लोगों ने इसे लेकर बैठक की। जिसमें यह तय किया गया है कि आगामी 25 सितंबर को चेतावनी ट्रैक्टर रैली के माध्यम से कलेक्टर ऑफिस का घेराव किया जाएगा। यह आंदोलन तीन चरण में चलेगा पहले चरण में घेराव,दूसरे में धरना प्रदर्शन और तीसरे चरण में काम बंद चक्का जाम किया जाएगा।