महोबा: महोबा पुलिस लाइन परिसर में पुलिस ने 71.567 किलो गांजा किया नष्ट, SP भी रहे मौजूद
Mahoba, Mahoba | Jun 15, 2026 महोबा में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 12 मुकदमों से जुड़े 71.567 किलोग्राम गांजा को नष्ट कर दिया। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह की अध्यक्षता में गठित विनष्टीकरण समिति के सामने विभिन्न थानों का मुकदमाती गांजा सत्यापन व तौल के बाद इंसीनरेटर मशीन से वैज्ञानिक तरीके से नष्ट किया गया।