छतरपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जिले में शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ खजुराहो से हुआ। विश्वप्रसिद्ध पश्चिमी मंदिर समूह प्रांगण में ‘आशीर्वाद का दीया 2026’ कार्यक्रम में लगभग एक लाख दीपों का सामूहिक प्रज्ज्वलन किया गया, जिससे पूरा मंदिर परिसर दिव्य रोशनी से जगमगा उठा।,इस भव्य आयोजन में स्कूली छात्र-छात्राओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, विभिन्न शासकीय विभागों के कर्मचारियों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने सहभागिता की। हजारों हाथों से एक साथ प्रज्ज्वलित हुए दीपों ने खजुराहो की ऐतिहासिक धरोहर को अनुपम आभा प्रदान की।,पश्चिमी मंदिर समूह में दीपों से भारत देश का नक्शा, देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना केन-बेतवा लिंक की लहरें और कंदरिया महादेव मंदिर का प्रारूप उकेरा गया। केंद्र में ‘आशीर्वाद का दीया छतरपुर 2026’ की विशेष संरचना बनाई गई। साथ ही दीपों से ‘नमोः सेवा संकल्प के 25 वर्ष’ की आकृति भी सजाई गई, जो सेवा और जनभागीदारी का प्रतीक बनी।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर
Chhatarpur, Chhatarpur | Sep 17, 2026