बिलग्राम: जनियामऊ में गर्रा नदी के कटान से ग्रामीण परेशान, डीएम से स्थायी समाधान की गुहार लगाई
Bilgram, Hardoi | May 29, 2026 हरदोई के सांडी विकास खंड की ग्राम पंचायत जनियामऊ के ग्रामीणों और प्रधान अनीता देवी ने जिलाधिकारी अनुनय झा को पत्र भेजकर गर्रा नदी के बढ़ते कटान को रोकने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी कटान से सैकड़ों बीघा उपजाऊ भूमि बह चुकी है और अब गांव के मकान व डामर सड़क भी खतरे की जद में हैं उन्होंने चेतावनी दी कि समय रहते कटान नहीं रोका गया तो बड़ी जनहानि हो