आरोन: कलेक्टर की संवेदनशीलता: आरोन निवासी महिला को भरण-पोषण और युवक को इलाज के लिए दी आर्थिक सहायता
गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने 5 मई को कलेक्ट्रेट में जरूरतमंदों को त्वरित राहत पहुंचाई। आरोन के ग्राम मढ़ी कस्बा निवासी मुन्नी बाई को भरण पोषण के लिए ₹5000 का चेक दिया। वही आवेदक ललित सेन को गंभीर बीमारी के इलाज के लिए ₹25000 की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए जरूरतमंद प्रकरणों में प्राथमिकता से सहायता दे।