राजगढ़: राजगढ़ में भक्कड़ उच्च प्रा विधा मंदिर के सामने सुरंगनुमा गहरा गड्डा, बड़े हादसे को दे रहा न्यौता, प्रशासन बेखबर
Rajgarh, Churu | Oct 20, 2026 कस्बा राजगढ़ के शीतला बाजार से आगे दरवाजे के पास स्थित भक्कड़ उच्च प्राथमिक आदर्श विद्या मन्दिर राजगढ़ के ठीक सामने दीवार के पास सुरंगनुमा गहरा गड्डा बना हुआ है,जिसे देखने से लगता है कि कोई सुरंग है या कोई कुई बनी हुई थी, लेकिन छोटे बच्चों के लिए यह विचित्र दृश्य बड़े हादसे को न्यौता दे सकता है।यदि शीघ्र ही इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो बड़ी जनहानि तय है।