महोबा: महोबा के बेलाताल और हरपालपुर रेलवे स्टेशन के बीच झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
Mahoba, Mahoba | Jun 14, 2026 महोबा जनपद के महोबकंठ थाना क्षेत्र के बरेंडा मौजा स्थित बेलाताल और हरपालपुर रेलवे स्टेशन के बीच झांसी मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर लगभग 50 वर्षीय अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसकी पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। वहीं शव के पास से सलफास कि डिब्बी भी मिली है। फिलहाल पुलिस ने शव को मुर्दाघर में रखवा दिया है।