धरहरा: ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अभिलेख सुधार शिविर शुरू,22 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान,
मोकामा–मुंगेर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए अधिग्रहित की जा रही भूमि से जुड़े रैयतों एवं भूमि स्वामियों की समस्याओं के समाधान हेतु धरहरा प्रखंड की महरना पंचायत के मानगढ़ स्थित पंचायत सूचना केंद्र में विशेष शिविर की शुरुआत की गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर आयोजित शिविर का नेतृत्व जिला भू-अर्जन पदाधिकारी पंकज कुमार गुप्ता ने किया।