बहराइच: रामपुर कोड़री गांव में कुत्ते के हमले में बच्ची घायल, इलाज जारी है
बहराइच। श्रावस्ती जिले के रामपुर कोड़री गांव में घर के बाहर खेल रही पांच साल की बच्ची सुनीता पर कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्ची के पैर को जबड़े में जकड़ लिया, जिससे वह चीखने लगी। चीख-पुकार सुनकर पिता रामदयाल और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने लाठी-डंडों की मदद से किसी तरह कुत्ते को भगाया, लेकिन तब तक बच्ची के पैर और हाथ में गंभीर घायल हो गई।