कासगंज: मुबारकपुर माफी गांव में दो गांवों के युवकों के बीच कहासुनी के बाद तनाव, हल्की मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा
ढोलना थाना क्षेत्र के मुबारकपुर माफी गांव में गुरुवार सुबह दो गांवों के युवकों के बीच मामूली विवाद के बाद तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस के अनुसार, शादी समारोह से लौट रहे युवकों की मोटरसाइकिल का हैंडल एक राहगीर से टकराने पर कहासुनी हो गई, जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना में दोनों पक्षों के एक-एक युवक को हल्की चोटें आई हैं।