हुज़ूर: सीएम डॉक्टर यादव से मिले ट्विशा शर्मा के परिजन, सरकार ने हर संभव सहायता का दिया आश्वासन
Huzur, Bhopal | May 20, 2026 मृतका ट्विशा शर्मा के परिजनों ने 20 मई को मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव से भेंट की। सी एम डॉक्टर यादव ने उन्हें स्पष्ट किया कि राज्य सरकार इस प्रकरण में परिवार की पूरी सहायता करेगी। इस मामले में जांच के लिए सीबीआई को भी पत्र लिखा जाएगा उन्होंने कहा की मृतका के दोबारा पोस्टमार्टम के संबंध में न्यायालय निर्णय करेगा। परिजनों की मदद की जाएगी।