बिहार: प्रखंड कार्यालय में पीएम आवास योजना अंतर्गत लाभुकों को गृह प्रवेश एवं स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन
Bihar, Nalanda | Sep 18, 2024 प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अन्तर्गत लाभुकों का गृह प्रवेश एवं स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन जिलें के सभी प्रखण्डों एवं जिला मुख्यालय में किया गया। कार्यक्रम अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त लक्ष्य 5559 के विरूद्ध वर्तमान में 2429 लाभुकों को स्वीकृति दी गयी है एवं इसके विरूद्ध 1888 परिवारों को प्रथम किस्त की राशि हेतु FTO किया गया है।