झाझा: सलौनी गांव में बच्चों के विवाद को लेकर एक महिला को मारपीट कर किया गया घायल, रेफरल अस्पताल झाझा में हुआ उपचार
Jhajha, Jamui | Aug 1, 2024 झाझा थानाक्षेत्र के सलौनी गांव में बच्चों के बीच खेल के दौरान हुई लड़ाई की शिकायत करने को लेकर एक बच्चे के मां के साथ दो महिलाओं के द्वारा मारपीट किया गया। मारपीट में घायल हुई महिला की पहचान बसंती देवी के रूप में हुई है। घायल महिला का इलाज रेफरल अस्पताल में किया गया। घायल महिला ने बताया कि झालो देवी उसकी सास ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है।