झाझा: झाझा रेलवे स्टेशन के समीप तबीयत बिगड़ी बुजुर्ग महिला को रेफरल अस्पताल झाझा में करवाया गया भर्ती
Jhajha, Jamui | Jul 31, 2024 झाझा रेलवे स्टेशन के समीप तबीयत बिगड़ने से गंभीर हालत में पड़ी एक बुजुर्ग महिला को आरपीएफ की मदद से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जिसके बाद महिला का अस्पताल में इलाज हुआ और स्थिति नाजुक रहने पर डाॅक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया। हालांकि महिला की पहचान नही हो सकी जिसके कारण सही पता नही चल पाया।