झाझा: दो युवकों के अपहरण मामले में मुख्य साजिशकर्ता को बोड़वा बाजार से किया गया गिरफ्तार, झाझा थाने में एसडीपीओ ने किया पीसी
Jhajha, Jamui | Aug 1, 2024 बीते 22 जूलाई को जमुई के दो युवकों के अपहरण मामलें में पुलिस के द्वारा किए जा रहे अनुसंधान में एसडीपीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अपहरण के मुख्य साजिशकर्ता कुख्यात अपराधी बेलहर थानाक्षेत्र के चिरौता गांव के रहने वाले रवि चौधरी को बोड़वा बाजार से गिरफ्तार किया है। इस संदर्भ में झाझा थाना में एसडीपीओ ने पीसी करते हुए मामले की पूरी जानकारी दी।