कासगंज: कासगंज पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने थाना ढोलना का आकस्मिक निरीक्षण किया, अभिलेखों और सीसीटीवी कैमरों की की जांच
कासगंज पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने थाना ढोलना का आकस्मिक निरीक्षण कर थाना अभिलेखों, मालखाना, सीसीटीवी कैमरों, बैरक, बंदीगृह, भोजनालय एवं पेयजल व्यवस्था की गहन समीक्षा की। उन्होंने अभिलेखों को अद्यतन रखने, लंबित माल के शीघ्र निस्तारण, साफ-सफाई, अनुशासन और जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।