अमानगंज: आवारा कुत्तों से मिली राहत, नगर परिषद ने चलाया अभियान
Amanganj, Panna | Jul 12, 2026 अमानगंज। वार्ड क्रमांक १२ स्थित तिवारी मोहल्ला में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक से परेशान लोगों को नगर परिषद ने राहत दिलाई। स्थानीय लोगों की शिकायत पर परिषद के अमले ने विशेष अभियान चलाकर करीब एक दर्जन आवारा कुत्तों को पकड़कर पशु वाहन से नगर से बाहर भेजा।