पिछले माह दिसंबर मे भाजपा नेता के घर डकैती के मामले मे एक सरगना को सारंगपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो गुना के जंगल में छिपा हुआ था।6 दिसंबर को पार्टी गैंग ने ही सारंगपुर में भाजपा नेता के घर हथियारों के साथ डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। तभी से आरोपी फरार थे थाना प्रभारी आकांक्षा हाडा ने मंगलवार को शाम 4 बजे बताया कि पुलिस ने घेराबंदी कर समीर को पकड़ा।